फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP assembly elections 2018: CM shivraj singh chouhan brother in law Sanjay Singh joins Congress

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

Sat, 03 Nov 2018 01:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 03 Nov 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
MP assembly elections 2018: CM shivraj singh chouhan brother in law Sanjay Singh joins Congress
संजय सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। संजय सिंह शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, "मैं शिवराज चौहान के परिवार से नहीं हूं, मैं उनका रिश्तेदार था। चौहान के राज में मध्यप्रदेश बर्बाद हो रहा है। भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओ की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के लिए नौकरी नहीं है। उन्होंने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि छिंदवाड़ा एक व्यक्ति के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा। 


संजय सिंह ने कहा कि नामदारों को उतारा जा रहा है, कामगार पीछे हैं। भाजपा की जो सूची आई है उसमें नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट दी गई है। पहले उनके पिताओं ने राज किया था, अब बेटे-बेटियों की बारी है। भाजपा वाले मालदार को टिकट दे रहे हैं। 

कमलनाथ बोले को कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची बहुत जल्द जारी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस संजय सिंह को चुनाव में उतार सकती है। 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस संजय सिंह को बालाघाट से टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed