फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Vidhan Sabha Budget Session: First day in the name of Jitu Patwari; Said on being isolated - I will boycott 100 times if necessary

MP विधानसभा बजट सत्र: पहला दिन जीतू पटवारी के नाम; अलग-थलग पड़ने पर कहा- जरूरी हुआ तो 100 बार बहिष्कार करूंगा

Mon, 07 Mar 2022 03:42 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 03:42 PM IST
सार

जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने सदन की मर्यादा का ध्यान रखा है, जो कहा है सदन में तो नहीं कहा। अगर जरूरत पड़ी तो वे 100 बार विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे। 

विज्ञापन
MP Vidhan Sabha Budget Session: First day in the name of Jitu Patwari; Said on being isolated - I will boycott 100 times if necessary
Jitu patwari

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार से सत्र में अलग ही विवाद खड़ा हो गया। गृहमंत्री ने सवाल उठाए हैं। हालांकि जीतू पटवारी ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैंने सदन की मर्यादा का ध्यान रखा है, जो कहा है सदन में तो नहीं कहा।
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मेरा प्रयास पार्टी के लिए है, मेरा प्रयास कमलनाथ जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का है। मेरा प्रयास मध्य प्रदेश के हित में है। उन्होंने कहा मैंने जो किया, सोच-समझकर किया। मेरी बात मैंने ट्वीटर के माध्यम से कह दी है। मध्य प्रदेश की सरकार मनमाने फैसले ले रही है। मध्य प्रदेश में 7000 दुकानें शराब की हो गई हैं, साढ़े तीन हजार दुकानें एकसाथ बढ़ा दी गई हैं। इसका विरोध होना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो वह 100 बार विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


अभिभाषण के विरोध के बाद कांग्रेस ने किनारा कर लिया है, इस पर उन्होंने कहा कि आपको ऐसा क्यों लगता है। मेरी बातों से आपको ऐसा लगा क्या। मेरा प्रयास कमलनाथ जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का है। मैं इसके लिए ही काम कर रहा हूं। कुछ देर पहले ही कमलनाथ जी ने पत्र लिखा है। कांग्रेस के लिए ही हम काम कर रहे हैं। मैंने विधायक के अधिकार के तहत ही विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी विरोध जारी रखने की बात पर पटवारी ने कहा कि मेरा विरोध प्रतीकात्मक था। मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है सदन में जाने का, मैं जाऊंगा। आप बताइए पिछले दो साल में 23 दिन सदन की कार्यवाही हुई है, इसमें 10 दिन तो श्रद्धांजलि देने में चले गए। जनता की बात रखने मैं सदन में जाऊंगा। जनता के मुद्दे उठाना हमारा कर्तव्य है। सदन में विरोध नहीं किया जाएगा तो कहां किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed