फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MoU of Indore and Bhopal Metro signed between Central and Madhya Pradesh Government in Delhi

इंदौर और भोपाल मेट्रो के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के बीच समझौते पर दिल्ली में हुए हस्ताक्षर

Mon, 19 Aug 2019 10:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 19 Aug 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
MoU of Indore and Bhopal Metro signed between Central and Madhya Pradesh Government in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार मध्यप्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के बीच एमओयू हुआ है। एमओयू पर केंद्रीय शहरी और आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर और भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रथम चरण साल 2022 के अंत या 2023 के प्रारंभ तक पूरा हो जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने बताया कि इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 31.55 किलोमीटर की रिंग लाइन बनेगी। इसकी कुल लागत 7500 करोड़ 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 27.87 किलोमीटर में दो कॉरिडोर बनेंगे। इसकी कुल लागत 6941.40 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट में आने वाली कठिनाइयों को जल्द दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी। 

भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की आधा-आधा हिस्से वाली ज्वाइंट वेंचर कंपनी मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाएगा। कंपनी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के रूप में कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed