फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother's Day 2024: The sound of cheetah cubs laughing in Kuno playing pranks with their mother

Mother's Day 2024: कूनो में चीता शावकों की खिलखिलाती आवाज, मां के साथ कर रहे अठखेलियां

Sun, 12 May 2024 01:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 01:29 PM IST
सार

कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने मदर चीता गामिनी की शॉर्ट मूवी जारी की है। इसमें मादा चीता और नन्हें शावक जंगल में उछलकूद और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आशा और शुक्रवार को ज्वाला चीते की शॉर्ट मूवी जारी की गई थी।

विज्ञापन
Mother's Day 2024: The sound of cheetah cubs laughing in Kuno playing pranks with their mother
मां के साथ चीता शावक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आज यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे मनाया जा रहा है, लेकिन श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क में प्रबंधन तीन दिन से मदर्स डे मना रहा है। इसकी वजह कूनो की वह तीन मादा चीता हैं, जो जंगल के परिवेश में गर्मी और अन्य खतरों का सामना कर अपने शावकों को पाल रही हैं। कड़ी धूप और तपन के बावजूद भी वे मादा चीता है अपने शावकों को पेड़ों की छाया तो कहीं पत्थरों की आड़ में छिपाती हुई इस गर्मी से बचा रही है। भले ही खुद धूप में रहकर उन शावकों के लिए शिकार की व्यवस्था करना और फिर उन शावकों को माहौल में ढालने के लिए जंगल में घूमना... यह बताता है कि मां अपने बच्चों की रखवाली के साथ-साथ उनके भूख प्यास का ख्याल रखना जंगल में कैसे जिया जाता है। बता दें भारत की जमी पर जन्में यह शावक अब भारत के वातावरण को अच्छी तरह ग्रहण कर रहे हैं ।

विज्ञापन


कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने मदर चीता गामिनी की शॉर्ट मूवी जारी की है। इसमें मादा चीता और नन्हें शावक जंगल में उछलकूद और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आशा और शुक्रवार को ज्वाला चीते की शॉर्ट मूवी जारी की गई थी। इनमें सभी की सफलता की कहानी और वह अपने मां होने का फर्ज किस तरह निभा रही हैं।
विज्ञापन


वीडियो में 5 साल की गामिनी कूनो के जंगल में अपने 6 नन्हें शावकों को पालकर बड़ा कर रही है, यह दिखाने की कोशिश की गई है। शावक उछलकूद करते अपनी मां के साथ मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। एक शावक तो पेड़ की टहनी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा बताया है कि आशा, ज्वाला और गामिनी मदर चीता अपने नन्हें शावकों को बेहतरीन तरीके से पाल रही हैं। यह तीनों ही बेस्ट मदर हैं जो अपने शावकों के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed