{"_id":"588359a64f1c1b1a6eefdee4","slug":"mother-in-mp-left-new-born-child-in-cold-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे को बोरे में बांधकर हाइवे पर छोड़ गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्चे को बोरे में बांधकर हाइवे पर छोड़ गई मां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के झरखेड़ा गांव में एक निष्ठुर मां रात के अंधेरे में अपने नवजात बच्चे को हाइवे किनारे बोरे में बांधकर छोड़ गई। अब उस बच्चे को गांव वालों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया है और उसका इलाज सीहोर के जिला अस्पताल में चल रहा है।
भूख और ठंड से ठिठूर रहा था बच्चा
गांव वालों और पुलिस ने जब बोरे की रस्सियां खोली तो भूख से बेहाल और ठंड से ठिठूर रहा बच्चा रो रहा था। अब उस बच्चे को गोद लेने के लिए पुलिस के पास भोपाल और आसपास के कस्बों से दर्जनभर फोन आ चुके हैं। कोर्ट तय करेगी कि बच्चा किसे गोद मिलेगा। पुलिस ने बच्चे को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को आशंका है कि कोई बिन ब्याही मां ने बच्चे को ऐसे छोड़ा होगा। सीहोर जिला अस्पताल की नर्स के मुताबिक, बच्चे को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है, लेकिन वो ठीक है।