{"_id":"63cfb803ac0d9c57436ce161","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-fire-in-mattress-factory-in-mecca-nagar-area-of-jabalpur-madhya-pradesh-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मक्का नगर इलाके में गद्दा कारखाने में भड़की आग, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मक्का नगर इलाके में गद्दा कारखाने में भड़की आग, मां-बेटी की मौत
Tue, 24 Jan 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:20 PM IST
सार
हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि मक्का नगर की गली नंबर सात में अशरफ मंसूरी का गद्दा कारखाना है। कारखाने में मंगलवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में रखी रुई में आग भड़क गई जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हनुमानताल थाना
- फोटो : Social Media
विस्तार
जबलपुर जिले के हनुमानताल थानान्तर्गत मक्का नगर इलाके में एक गद्दा कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई। आग की चपेट में आने के कारण महिला कर्मचारी और उसकी छह साल की बच्ची की मौत हो गई। आग को काबू करने में दमकल विभाग को एक घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गोदाम में रखी रुई में भड़की आग
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी के अनुसार, मक्का नगर की गली नंबर सात में अशरफ मंसूरी का गद्दा कारखाना है। इस कारखाने में गद्दों में रुई भरने का काम किया जाता है। मोहल्ले में रहने वाली नगीना (26) यहां गद्दों में रुई भरने का काम करती थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बच्ची हिना भी आती थी। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में रखी रुई में आग भड़क गई। आग की चपेट में आने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को एक घंटे से अधिक का समय लगा। इसके लिए दमकल की सात गाड़ियों का प्रयोग किया गया। घटना के समय कारखाने में सिर्फ मां-बेटी थी। संचालक का भाई कारखाना खोलने के बाद कहीं चला गया था। कारखाने में रुई रखी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया था। कारखाने में आग भड़कने से क्षेत्र में अफरा-तरफी व दहशत का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
