फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Youths broke the statue of Maharana Pratap in Kailaras of Morena

Morena: युवकों ने तोड़ी महाराणा प्रताप की मूर्ति, प्रशासन ने रातोंरात ठीक कराई, कैमरे में कैद हुए तीन आरोपी

Thu, 10 Aug 2023 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

क्षत्रिय समाज ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति को खंडित किया है। प्रशासन ने रातों रात बनाया है, लेकिन प्रशासन से मांग करते हैं कि असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करें।

विज्ञापन
Youths broke the statue of Maharana Pratap in Kailaras of Morena
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के कैलारस में पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना को लेकर क्षत्रिय राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से कैलारस नगर में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की सूचना प्रशासन को रात में ही मिल चुकी थी। तत्काल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रात में ही महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा की पुन: स्थापना का कार्य प्रारंभ कराया। सुबह होते ही प्रतिमा स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही गुरुवार को क्षत्रिय समाज के युवा मौके पर पहुंचे। युवाओं में घटना को लेकर आक्रोश है। प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। लॉ इन ऑर्डर की स्थिति निर्मित न हो इसलिए नगर में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, उनके सहारे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैलारस पुलिस ने फरियादी धर्मेन्द्र (30) पुत्र नरेश सिंह सिकरवार निवासी रीझौनी रोड कैलारस जिला मुरैना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की सुबह करीबन सुबह चार बजे मैं व कुलदीप और कृष्णकांत बेल पत्र चढ़ाने अलोपी शंकर जा रहे थे। जैसे ही हम पुरानी सब्जी मंडी तिराहे पर पहुंचे तो देखा महाराणा प्रताप का स्मारक (पटिया) टूटा हुआ पड़ा था। उसके बाद मैने और मेरे और मेरे साथियों ने राव साहब मार्केट में सीसीटीवी कैमरों में देखा तो तीन अज्ञात लड़कों द्वारा 9 अगस्त को रात करीब 11:30 बजे पत्थर से महाराणा प्रताप का स्मारक (पटिया) तोड़ते दिखाई दिए। पिछले साल दशहरा पर सर्व समाज द्वारा पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर महाराणा प्रताप का स्मारक चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed