फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three friends on their way to visit the Mata temple died after being hit by an unknown vehicle.

मुरैना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, करौली माता के दर्शन को निकले थे

Wed, 25 Mar 2026 09:28 PM IST
मौरेना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 09:28 PM IST
सार

मुरैना के NH-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक शिवम, विशाल और अरुण की मौत हो गई। तीनों ग्वालियर से करौली माता दर्शन जा रहे थे। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

विज्ञापन
Three friends on their way to visit the Mata temple died after being hit by an unknown vehicle.
तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर छौंदा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान शिवम वर्मा ,विशाल वर्मा और अरुण प्रजापति निवासी रानीपुर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त ग्वालियर से बाइक पर सवार होकर करौली माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनकी जिंदगी का सफर वहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें: ग्वालियर में केमिकल गोदाम में भीषण आग, लोगों ने दूसरी छतों पर कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा और विशाल वर्मा ग्वालियर में रहकर क्रमशः 10वीं और 11वीं की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि अरुण प्रजापति मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।तीनों की मौत से उनके गांव रानीपुर में मातम पसरा हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मुरैना जिला अस्पताल के मोर्चुरी हाउस भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed