{"_id":"66682f907c7e62e4a00f63ff","slug":"mp-news-morena-due-to-unknown-reasons-three-houses-caught-fire-household-goods-burnt-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुरैना में आंखों के सामने जल गया 'संसार', चिल्लाते रह गए कई परिवार के लोग, महिला दीवार फांदकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुरैना में आंखों के सामने जल गया 'संसार', चिल्लाते रह गए कई परिवार के लोग, महिला दीवार फांदकर भागी
Tue, 11 Jun 2024 06:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अज्ञात कारणों के चलते तीन घरों में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। वहीं, महिला ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
तीन घरों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्र के लभनपुरा गांव में वाल्मीकी समाज के तीन घरों में लाइट में शॉर्ट सर्किट होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, आग में घर के अंदर फसी महिला दीवार फांदकर निकली और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
फरियादी ने बताया कि घर के बगल में बने घास-फूस के झोंपड़ों के ऊपर होकर गांव के दबंग लोगों ने लाइट के अवैध तार डाल कर ले गए थे, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग भीषण रूप लेकर घरों तक पहुंच गई, जिसमें दो से तीन शुगर और एक 25,000 की कीमत का मुर्गा सहित अनाज और घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जब ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के लिए कॉल किया, तब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में सफलता हासिल की। आग से लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामला नूराबाद थाना क्षेत्र के लभनपुरा जाटव मोहल्ला का है।
विज्ञापन
