{"_id":"6616a35bd174b0ec4c098615","slug":"morena-dacoit-pappu-lohia-again-active-in-chambal-demanded-terror-tax-from-person-doing-plotting-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: पूर्व डकैत पप्पू लोहिया फिर चंबल में हुआ सक्रिय, प्लॉटिंग करने वाले से मांगा टेरर टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: पूर्व डकैत पप्पू लोहिया फिर चंबल में हुआ सक्रिय, प्लॉटिंग करने वाले से मांगा टेरर टैक्स
Wed, 10 Apr 2024 08:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:04 PM IST
सार
पूर्व डकैत पप्पू लोहिया एक बार फिर से चंबल में सक्रिय हुआ है। प्लॉटिंग करने वाले से सात लाख रुपये का टेरर टैक्स मांगा। नहीं दिया तो फायरिंग कर और लाठियां बरसाई।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में जौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुर्जा का पुरा रूनीपुर रोड पर फरियादी हुकुम सिंह प्लॉटिंग कर रहा था। फरियादी ने एक शाक्य से खेत को खरीदा है। लेकिन जब फरियादी ने प्लॉटिंग शुरू की तो डकैत पप्पू लोहिया ने सात लाख रुपये का टेरर टैक्स मांगा। जब फरियादी ने नहीं दिया तो रात को फायरिंग की और लाठी डंडों से मारपीट की है।
विज्ञापन
फरियादी ने बताया कि मैंने अपनी प्लॉटिंग में एक मकान बनवा लिया था, जिसमें मेरे बच्चे सो रहे थे। उनके साथ में दो लड़के सामान की सुरक्षा के लिए सो रहे थे। रात में डकैत पप्पू लोहिया के साथ बदमाश मोनू पंडित, फल्ली सिकरवार, बंटी गोस्वामी रात को एक बजे आए और तीन लोगों की लाठी, डंडा, सरिया से मारपीट की और बोले कि प्लॉटिंग के मालिक से बोल देना कि सात लाख रुपये हमें दे, उसके बाद प्लॉटिंग करे, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व डकैत पप्पू गुर्जर पर पूर्व में भी कई अपराध हैं, जिसमें लूट, डकैत, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई एफआईआर दर्ज हैं। फिलहाल, जौरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
