{"_id":"64a937bcc331ba9a2e0b3867","slug":"morena-crime-sticks-axes-and-bullets-fired-over-land-dispute-one-youth-died-three-seriously-injured-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena Crime: जमीन विवाद को लेकर चली लाठी, फरसे और गोलियां, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena Crime: जमीन विवाद को लेकर चली लाठी, फरसे और गोलियां, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Sat, 08 Jul 2023 03:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:47 PM IST
सार
Morena Crime: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर लाठी, फरसे और गोलियां चलीं। इस दौरान एक युवक की मौत, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
युवक का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना में जमीन विवाद को लेकर लाठी, फरसे और गोलियां चलीं हैं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत ही गई। वहीं, तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल से ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिठौरा थाना इलाके में अरदौनी में दो पक्षों में जमीन के लिए आपस में विवाद हो गया। वहीं, धीरे-धीरे कहासुनी से विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। लेकिन मामला यहीं तक शांत नहीं हुआ और बढ़ता ही चला गया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के घर से लाठियां निकलीं और झगड़ा शुरू हो गया। इतने में ही गोलियां चलना शुरू हो गईं।
विज्ञापन
वहीं, इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को तुरंत ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि रिठौरा में पारिवारिक विवाद था। इसमें खेत पर कुआं और उसके आसपास की जमीन का विवाद था, जिसमें शुक्रवार रात को ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। चार लोग घायल हुए थे, जिसमें एक महिला शामिल है। इसमें से 15 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, फरियादी की रिपोर्ट पर आठ लोगों पर नामजद एफआईआर हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लगातार प्रयास जारी हैं।
