फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Constable Killed by Speeding Loading Vehicle During Check; Driver Caught After 12-Km Chase

मुरैना: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला, मौत, 12 किमी पीछा कर चालक पकड़ा

Thu, 22 Oct 2026 03:46 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने एक कांस्टेबल को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद फरार चालक को पुलिस ने करीब 12 किलोमीटर पीछा कर वाहन समेत पकड़ लिया।

विज्ञापन
Morena: Constable Killed by Speeding Loading Vehicle During Check; Driver Caught After 12-Km Chase
चेकिंग के दौरान हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चेकिंग कर रहे सिविल लाइन थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नूराबाद के पास आरोपी को वाहन समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक पुलिस टीम एक जगह दबिश देकर वापस लौटी थी। इसके बाद टीम रोज की तरह नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी सड़क पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा कर रहे थे तभी मुरैना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अशोकनगर: ट्रक और कंटेनर की रेस में उजड़ गई दो जिंदगियां, आगे निकलने की होड़ में बाइक सवारों को रौंदा, 5 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कांस्टेबल का प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी ने दम तोड़ दिया।


12 किमी पीछा कर पकड़ा चालक
उधर कांस्टेबल को कुचलने के बाद आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदयभान यादव ने पुलिस टीम के साथ उसका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक लगातार पीछा किया। इसके बाद नूराबाद के पास पुलिस ने वाहन को घेर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

हादसे में जान गंवाने वाले कांस्टेबल ओमप्रकाश तिवारी के शव का गुरुवार ग्वालियर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और चालक की लापरवाही को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed