फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: मुरैना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, सात घायल, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

Thu, 20 Oct 2022 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Explosion in firecracker godown in Morena, Madhya Pradesh building demolished rescue work underway
मुरैना में पटाखा गोदाम में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक महिला, दो बच्चे एक पुरुष शामिल हैं। जबकि सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। चार लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा सुबह 11:30 बजे का बताया जा रहा है। विस्फोट काफी तीव्र था, जिसके चलते गोदाम ध्वस्त हो गया। इसी गोदाम में कुछ किराएदार रहते थे, जिनके मलबे में दबने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Explosion in firecracker godown in Morena, Madhya Pradesh building demolished rescue work underway
राहत एवं बचाव कार्य जारी है - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बामौर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। गोदाम रिहायशी इलाके में था।
Explosion in firecracker godown in Morena, Madhya Pradesh building demolished rescue work underway
पटाखा गोदाम रिहायशी इलाके में था - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि बामौर थाना इलाके के जैतपुरा गांव में दो मंजिल मकान में अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी और इससे अचानक विस्फोट होने के कारण पूरा मकान चपेट में आ गया, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और बच्चे दबे हुए हैं। एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा मौके पर मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in firecracker godown in Morena, Madhya Pradesh building demolished rescue work underway
विस्फोट से गोदाम ध्वस्त हो गया - फोटो : अमर उजाला
चंबल रेंज के आईजी राकेश चावला ने कहा कि बानमौर पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक लापता है। मलबे में दबने से सात लोग घायल हुए हैं। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed