फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   'Earlier also the alliance had failed' Union Minister Narendra Singh Tomar's attack on the opposition meeting

MP News: 'पहले भी गठबंधन ने मुंह की खाई थी' केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विपक्ष की बैठक पर हमला

Thu, 31 Aug 2023 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले के सबलगढ़ और सुमावली विधानसभा की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की बैठक पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन
'Earlier also the alliance had failed' Union Minister Narendra Singh Tomar's attack on the opposition meeting
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में 28 दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सब अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक बरगद पर इकट्ठा होने का प्रयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले के सबलगढ़ और सुमावली विधानसभा की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की बैठक पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सभी दल 2019 में भी मोदी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे, लोकसभा चुनाव में ताकत लगाई थी और मुंह की खानी पड़ी थी। 
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि यह सभी दल इस बार भी इकट्ठे हुए हैं, लेकिन उनके पास ना तो कोई मुद्दा है ना कोई विचार, ना इशू है। इन नेताओं की तकलीफ है कि मोदी मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में गरीबों में बदलाव आ रहा है। मोदी सरकार आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर प्रतिदिन देश के अंदर प्रहार कर रही है इसलिए यह सब नेता इकट्ठे हो रहे हैं। चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया तो मोदी के प्रति विपक्षी दलों की नीयत ठीक नहीं है। इसलिए सब अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक बरगद पर इकट्ठा होने का प्रयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया ने भी साधा था निशाना
ग्वालियर पहुंचे उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कभी दिल नहीं मिलते थे, आज वे लोग गले मिल रहे हैं। सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं। जिन्होंने एक दूसरे पर केवल कटाक्ष ना किया हो, एक दूसरे के पीछे सीबीआई लगाई हो, अब एक ही टेबल पर बैठ रहे हैं। इसके पीछे एक ही कारण है, सत्ता की भूख और कुर्सी का प्यार। लेकिन देश की जनता ने यह बार-बार कह दिया है कि उनका विश्वास और प्यार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed