{"_id":"6368feeb23ca4335900e60cb","slug":"dacoit-gudda-gurjar-s-niece-arrested-with-more-than-a-dozen-cartridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी 15 कारतूसों के साथ गिरफ्तार, घेराबंदी कर दो इनामी डकैत भी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी 15 कारतूसों के साथ गिरफ्तार, घेराबंदी कर दो इनामी डकैत भी दबोचे
Mon, 07 Nov 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद चंबल के पुलिस अफसर टीम के साथ डकैत गिरोह को पकड़ने में जुट गए हैं। पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें जंगल मे उतारी गई हैं। गुड्डा की भतीजी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की चंबल घाटी में कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसमें कुछ हद तक सफलता भी मिल रही है। बीती रात पुलिस ने गुड्डा गुर्जर की भतीजी को एक दर्जन से अधिक कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही दो इनामी डकैतों को भी दबोचा है। ये दोनों गुड्डा गैंग के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर-चंबल अंचल में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सख्त निर्देश दे चुके हैं। गुड्डा पर 60 हजार का इनाम घोषित है। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद चंबल के आला पुलिस अधिकारी मय फ़ोर्स के डकैत गिरोह की घेराबंदी करने में जुट गए हैं। पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें डकैत गिरोह को पकड़ने के लिए जंगल मे उतारी गई हैं। रविवार रात नूराबाद पुलिस ने लोहगढ़ के जंगल में घेराबंदी कर 10-10 हजार के दो इनामी डकैतों को गिरफ्तार किया है। उधर बानमोर पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर को कारतूस और राशन पानी उपब्ध करवाने वाली उसकी भतीजी को पकड़ा है।
नूराबाद थानां प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। इस आधार पर दबिश दी गई। पुलिस को माता मंदिर के पीछे कुछ लोगों के होने की आहट सुनाई पड़ी। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। जवानों ने आगे बढ़ते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम रामनिवास उर्फ खलीफा गुर्जर निवासी दोरावली तथा हरी सिंह उर्फ हरिया गुर्जर निवासी बरवासिन बताए। दोनों डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन पर मुरैना पुलिस की ओर से 10-10 हजार का इनाम घोषित हैं।
विज्ञापन
बानमोर थानां प्रभारी वीरेश कुशवाह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ जंगल में दबिश दी थी। जहां से डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 कारतूस मिले हैं। कुशवाह ने बताया कि महिला सूबे का पुरा गांव की रहने वाली है।