{"_id":"620c9bc4ee6ff472ef68d6d6","slug":"morena-troubled-by-family-members-a-young-man-climbed-into-an-electric-tower-descended-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: घरवालों से परेशान होकर बिजली टॉवर में चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: घरवालों से परेशान होकर बिजली टॉवर में चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतरा
Wed, 16 Feb 2022 12:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:07 PM IST
सार
मुरैना के कैलारस में एक युवक बिजली टॉवर में चढ़ गया, जिसे पुलिस कर्मियों और बिजली विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
विज्ञापन
मुरैना: टॉवर में चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना जिले के कैलारस इलाके एक युवक घर वालों से परेशान होकर बिजली के टॉवर में चढ़ गया। युवक को टॉवर में चढ़ा देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने की कोशिश की। दोनों विभागों के अधिकारियों ने मिलकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
मानसिक रूप से कमजोर है युवक
परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उसने ये कदम उठाया था। जानकारी के अनुसार युवक का नाम लल्लू कुशवाह उर्फ माधव सिंह है, जो कि माधौपुरा गांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार युवक सुबह 6 बजे घर से निकला था और घर के पास में ही नहर की पुलिया के पास मौजूद ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केव्ही लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ते-चढ़ते वह टॉवर के टॉप पर पहुंचकर बैठ गया।
स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पहले उससे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद जैसे ही कैलारस थाने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग 2 घंटे तक दोनों विभागों के अधिकारी युवक को समझाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। उसके बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतरा गया।