फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena poisonous liquor scandal: Collector and SP removed, SDOP suspended, Bagchini police line attached after 21 people died

मुरैना जहरीली शराब कांडः अब तक 24 की मौत, कलेक्टर और एसपी को हटाया, एसआईटी को सौंपी जांच

Thu, 14 Jan 2021 05:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Morena poisonous liquor scandal: Collector and SP removed, SDOP suspended, Bagchini police line attached after 21 people died
जहरीली शराब कांड को लेकर शिवरज सरकार ने अफसरों पर गिराई गाज - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां हो रही मौतों का सिलसिला सोमवार (11 जनवरी) को शुरू हुआ था। अब तक 24 लोग जान गंवा बैठे हैं। राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुरैना के कलेक्टर व एसपी को हटाने के साथ ही बागचीनी थाने के सारे स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

विज्ञापन


अफसरों ने कहा-दिखवाते हैं, तो शिवराज को नागवार गुजरा
दरअसल, मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने तुरंत ही अफसरों की एक बैठक बुलाई। इसमें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा व संभाग के अफसर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब के गोरखधंधे को लेकर सभी अफसरों से कई सवाल किए और जवाब न मिलने पर जमकर उनकी फटकार लगाई। 
विज्ञापन


चौहान ने जब मुरैना के कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजानियां से शराब कांड के बारे में पूछताछ की तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, ‘दिखवाते हैं।’ इस बात पर नाराज हुए सीएम ने दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दे दिए। शिवराज सरकार ने वर्मा को उनके पद से हटाने के बाद अस्थायी रूप से अगले आदेश तक के लिए मंत्रालय में उप सचिव बनाया है। सुजानियां को पीएचक्यू में भेजा दिया गया। वहीं, एसडीओपी सुजीत भदौरिया को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा बागचीनी थाने के पूरा स्टाफ लाइन अटैच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई
इतना ही नहीं शिवराज सरकार ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया है। एसआईटी की इस टीम में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, एडीजी ए. सांई मनोहर और डीआईजी मिथिलेश शुक्ला शामिल होंगे। ये टीम गुरुवार यानी आज से जांच शुरू करेगी। साथ ही भोपाल में सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल के सुनील कुमार पांडे को एसपी पदस्थ किया गया है।

कार्तिकेयन नए कलेक्टर, पांडे एसपी नियुक्त 
इस बीच, घटना की जांच के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राजेश राजौरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जिले के मानपुर गांव पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) सुजीत भदरा को भी राज्य सरकार ने इस मामले में निलंबित कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद सरकार ने बी कार्तिकेयन को मुरैना जिले का कलेक्टर तथा सुनील कुमार पांडे को एसपी नियुक्त किया है।


चार और ने दम तोड़ा
उधर, चंबल रेंज के डीआईजी राजेश हिंगणकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि जहरीली शराब मामले में चार और व्यक्तियों के दम तोड़ देने के बाद इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस मामले में 15 बीमार लोगों का उपचार अब ग्वालियर और मुरैना के सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed