{"_id":"622ddaff7ca37556976a33d6","slug":"morena-passenger-was-getting-down-from-moving-train-foot-slipped-saved-from-coming-under-train-subedar-saved-life-by-dragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: चलती ट्रेन से उतर रहा था यात्री, पैर फिसला, गाड़ी के नीचे आने से बचा, सूबेदार ने खींच कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: चलती ट्रेन से उतर रहा था यात्री, पैर फिसला, गाड़ी के नीचे आने से बचा, सूबेदार ने खींच कर बचाई जान
Sun, 13 Mar 2022 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 05:22 PM IST
सार
मुरैना रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के नीचे आते-आते बचा। यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका बैलेंस नहीं बन सका और गिर गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने से उसे सूबेदार ने बचा लिया।
विज्ञापन
मुरैना रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के नीचे आते-आते बचा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरैना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका बैलेंस नहीं बन सका और गिर गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने से उसे सूबेदार ने बचा लिया।
जानकारी अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार मलखान सिंह मुरैना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर खड़े हुए थे। उसी दौरान चलती हुई शताब्दी एक्सप्रेस से एक युवक उतरने लगा तो उसका पैर फिसल गया। वह गिरकर घिसटता हुआ ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने ही वाला था कि सूबेदार मलखान ने उसे दौड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में से एक यात्री उतरा, उस समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। अगर एक पल को भी युवक का पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुरैना आशतोष बागरी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी के इस अच्छे काम के लिए बधाई दी है।