फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News in Hindi: Death of 3 girls who went to bathe in Chambal

मातम में तब्दील हुई खुशियां: चंबल में नहाने गई 3 बच्चियों की मौत, तीनों की बड़ी बहनों की शादी है अगले हफ्ते

Sat, 30 Apr 2022 12:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

मुरैना जिले में चंबल में नहाने गई केवट परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। गोताखोरों ने दो शव बरामद कर लिए हैं। तीनों के परिवार में अगले हफ्ते शादी होनी है। 
 

विज्ञापन
Morena News in Hindi: Death of 3 girls who went to bathe in Chambal
मुरैना में चंबल में डूबी बच्चियों का शव तलाशते हुए ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में केवट परिवार में खुशियां मातम में तब्दील हो गई, जब चंबल में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दो बच्चियों के शव तो पानी से निकाल लिया, लेकिन तीसरी का शव नहीं मिला। इस घटना से तीन परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को रेमजापुरा में रहने वाले केवट परिवार की 3 बेटियां अनुसुईया उम्र 12 पुत्र चंद्रभान केवट, सुहानी केवट उम्र 13 पुत्री हरिनारायण केवट और साधना उम्र 12 पुत्री भरोसी केवट अपनी भैंसों को पानी पिलाने चंबल नदी ले गईं। इसी दौरान तीनों बच्चियां नदी में नहाने कूद गईं। गहराई में जाने पर एक-एक कर डूब गईं। इस घटना के एक घंटे बाद गांव का एक किशोर चंबल पर पहुंचा तो उसने देखा कि गांव की दो लड़कियों के शव पानी में तैर रहे हैं। लड़के ने गांव जाकर सूचना दी। तब बड़ी संख्या में लोग चंबल नदी पहुंचे। गोताखोर युवकों ने मशक्कत कर अनुसुइया व सुहानी केवट को चंबल से बाहर निकाल लिया। भरोसी केवट की बेटी साधना का शव रात तक नहीं मिल सका। शनिवार को तीसरी बच्ची की तलाश शुरू हुई।  
विज्ञापन


तीनों परिवारों में अगले हफ्ते होनी है शादी
जिन तीन परिवारों की बच्चियां चंबल में डूबी हैं, उनके घरों में 2 मई व 10 मई उनकी बड़ी बहनों की शादी की तैयारियां चल रही थी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुरैना दौरे पर आ रहे हैं। उन्हें भी इस घटना की सूचना मिली है। वह परिवारों से मिलने दोपहर को मौके पर रवाना हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed