फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Mirchi Baba's reply on Kansana's statement, said - you are a fake, a pimp, you sold your conscience

मुरैना: कंसाना के बयान पर मिर्ची बाबा का जवाब, कहा- आप फर्जी हैं, दलाल हैं, आपने अपना जमीर बेच दिया

Sat, 19 Mar 2022 05:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 05:20 PM IST
सार

मिर्ची बाबा ने एमपी एग्रो चेयरमैन एदल सिंह कंसाना पर जुबानी हमला बोला, उन्होंने कहा कि कंसाना आप फर्जी हैं, दलाल हैं, आपने जनता के वोट बेच दिए,अपना जमीर बेच दिया। मैं 20 मार्च को मुरैना आ रहा हूं रोक सको तो रोक लो।

विज्ञापन
Morena: Mirchi Baba's reply on Kansana's statement, said - you are a fake, a pimp, you sold your conscience
मिर्ची बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने कारनामों और बयानों के चलते इन दिनों मिर्ची बाबा सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे एमपी एग्रो चेयरमैन एदल सिंह कंसाना पर जुबानी हमला बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों कंसाना ने अपने एक बयान में मिर्ची बाबा पर मुरैना के एक नेता से टिकिट दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया था व बाबा को नकली बाबा भी बताया था। एमपी एग्रो चेयरमैन कंसाना के बयान के बाद मिर्ची बाबा ने वीडियो के माध्यम से कंसाना को चेतावनी दी साथ ही मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन

 
वीडियो में मिर्ची बाबा खुले तौर पर एदल सिंह कंसाना को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि वे 20 मार्च को मुरैना आ रहे हैं उन्हें रोक सकते हैं तो रोक लें। वहीं उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी जुबानी हमला बोला और नसीहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एदल सिंह कंसाना आप फर्जी हैं, दलाल हैं, आपने जनता के वोट बेच दिए,अपना जमीर बेच दिया और हम साबित करेंगे कितना पैसा लिया, करोड़ों लिए और घर में बैठ गए जनता को रोता छोड़कर दलालों शर्म करो।

बाबा ने कंसाना को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं 20 तारीख को 12 बजे मुरैना आ रहा हूं, रोक सकते हो तो रोक लो, यह एक सन्यासी की आवाज है। इसके साथ ही मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाले जरा खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे।


मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह चौहान को भी नसीहत दी और कहा कि अपनी बात पहुंचाने के लिए कंसाना जैसों का सहारा ना लें। मिर्ची बाबा ने वीडियो में भारतवर्ष के संतों के ऊपर टिप्पणी को लेकर भी बीजेपी पर सीधा निशाना साधा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed