फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Crops burnt due to fire in Silgila village, Union Minister Tomar canceled the program and reached among the farmers

मुरैना: सिलगिला गांव में आग से फसलें जलीं, केंद्रीय मंत्री तोमर कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे किसानों के बीच

Sun, 10 Apr 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

मुरैना विकासखंड के ग्राम सिलगिला में आग लगने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम रद्द कर किसानों के बीच पहुंच गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और आग बुझवाई। नुकसानी का आकलन करने का भी कहा है। 

विज्ञापन
Morena: Crops burnt due to fire in Silgila village, Union Minister Tomar canceled the program and reached among the farmers
तोमर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दो दिवसीय प्रवास पर मुरैना जिले में हैं। रविवार को पोरसा विकासखण्ड पर शासकीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक सूचना मिली कि मुरैना विकासखंड के ग्राम सिलगिला में आग फैल गई है और वहां किसानों की खड़ी फसलों का नुकसान हुआ है। तोमर तत्काल सिलगिला पहुंचे और वहां प्रशासन को दिशा-निर्देश देकर फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आग में पशुहानि और जनहानि नहीं होना बताई गई है, जबकि फसल हानि का सर्वे करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
तोमर ने कहा कि सर्वे में कोई कोताही नहीं बरती जाए। सर्वे के उपरांत फसल हानि पर आरबीसी 6-4 के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह आग पड़ोसी भिंड जिले के कंचनपुर गांव से हवा के सहारे फैलती हुई गांव सिलगिला में आ गई थी, जिससे कई किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर खेत-खेत भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, कलेक्टर बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, एसडीएम शिवलाल शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा भिंड जिले के कंचनपुर में लगी आग पर काबू पाने के लिए भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. सहित पूरी टीम वहां पहुंची और कंचनपुर के अलावा एक अन्य गांव में भी आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तोमर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने लगातार इस बात की कोशिश की है कि देश के किसानों की माली हालत सुधरे और हमारी कृषि उन्नत कृषि के रूप में तब्दील हो। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की गई हैं, जिनका फायदा किसानों को मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed