{"_id":"5d10b6f88ebc3e2da374ed53","slug":"monsoon-madhya-pradesh-good-rainfall-in-balaghat-mandla-chhindwara-and-khandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में अच्छी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में अच्छी बारिश
Mon, 24 Jun 2019 05:11 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 24 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी है। यहां पूर्वी और दक्षिणी भागों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। अगले 48 घंटों में मानसून के राज्य के अन्य भागों में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘मानसून मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों में प्रवेश कर चुका है। इससे मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में सोमवार को बारिश हुई।’
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि अगले 48 घंटे में मानसून के प्रदेश के अन्य भागों में पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों और शेष संभागों में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा, मौसम विभाग ने नीमच, शाजापुर, देवास, मंदसौर, खंडवा, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
