{"_id":"6105c0277cc80766846d30c3","slug":"monsoon-2021-heavy-rain-in-madhya-pradesh-imd-issued-red-alert-for-22-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने 22 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने 22 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
Sun, 01 Aug 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:57 AM IST
सार
- आईएमडी ने मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश के आसार
- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले तीन दिन बारिश का अनुमान
विज्ञापन
Monsoon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मध्यप्रदेश के 22 जिलों के लिए क्रमश: अत्यधिक बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि यह अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए है।
विज्ञापन
सतना, गुना, श्योपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ में अलग-अलग स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से अधिकांश जिले उत्तर मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग की सीमा के साथ स्थित हैं।
विज्ञापन
यूपी के 5 जिलों में रेड और 17 में ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के लिए रेड और मध्यप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को मध्यम बारिश और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका जाहिर की है। वहीं दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए। राजधानी में यमुना के डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बीच जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है।
राजस्थान और मप्र के लिए अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर राज्य के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि मध्यप्रदेश के लगभग आधे हिस्से में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां अब तक औसत से तीन फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।
