फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Modi minister pratap chandra sarangi said economy is slow because of gst and demonetisation

मध्यप्रदेश: मोदी के मंत्री ने जीएसटी-नोटबंदी को बताया मंदी की वजह, कहा- जल्द होगा बदलाव

Sun, 08 Sep 2019 11:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इछावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इछावर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Sep 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Modi minister pratap chandra sarangi said economy is slow because of gst and demonetisation
प्रताप चंद्र सारंगी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मोदी सरकार में केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण मंदी आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति में बदलाव होगा। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में दिया। वह यहां  केंद्रीय पूनी सयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मंदी में जल्द ही बदलाव होगा।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों का रोजगार नहीं छीना जाएगा। सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाय और राम राजनीति पर टिप्पणी की।

विज्ञापन

गौशाला बनाने में एमपी सरकार की करेंगे मदद

सांरगी ने कहा कि गाय और राम राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है। गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार गौशालाएं बनाने का संकल्प किया है जोकि अच्छी बात है। हम इस काम में सरकार की मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम और गाय के नाम पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

केंद्रीय मंत्री के बोलने से पहले मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा ने 15 साल प्रदेश में शासन किया। मगर गाय और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने गायों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सारंगी से कहा कि आप इसे अन्यथा न लें क्योंकि आप अलग तरह के नेता हैं। आपकी सादगी हम जैसे नेताओं के लिए मिसाल है। इसके बाद उन्हें सलाह देते हुए मंत्री ने उन्हें राम और गाय के नाम पर राजनीति न करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed