{"_id":"1a7f7961e5326b0e4d675a512d9c4660","slug":"modi-congrats-mosquitoes-to-bite-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को काटने वाले मच्छरों को मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को काटने वाले मच्छरों को मोदी ने दी बधाई
अमर उजाला, सागर (मध्य प्रदेश)
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी आजकल राहुल गांधी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छो़ड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को काटने वाले मच्छरों को बधाई दे डाली।
विज्ञापन
सागर की एक रैली में नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के मच्छरों को इस बात की बधाई दी कि कम से कम उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काटने का साहस दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं उन मच्छरों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने शहजादे को काटने का साहस दिखाया। क्योंकि पिछले एक सौ साल से कोई भी उनके परिवार को छूने का साहस नहीं कर पाया है। न सिर्फ छूने बल्कि कोई उनके खिलाफ एक शब्द तक नहीं बोल पाया है। अगर इस परिवार के खिलाफ कोई कुछ बोलता नजर आता था तो कांग्रेस के समर्थक उसे सबक सिखा देते थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले महीने राहुल ने एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि जब 2009 में उन्होंने बुंदेलखंड का दौरा किया था तो वहां के मच्छरों ने उन्हें खूब काटा था।
सागर की रैली में मोदी ने कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस हमेशा इससे बचती रही है। कांग्रेस की दिलचस्पी सिर्फ वोट बैंक बढ़ाने में है।
