{"_id":"61d6b37b3b3e4b75297400a2","slug":"mistake-in-pm-s-security-former-mp-minister-criticized-pm-said-there-is-only-one-dalit-chief-minister-in-the-country-for-him-such-ill-will-does-not-suit-the-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा में चूक: मप्र के पूर्व मंत्री ने की पीएम की आलोचना, कहा-देश में एक ही दलित मुख्यमंत्री है, उसके लिए ऐसी दुर्भावना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा में चूक: मप्र के पूर्व मंत्री ने की पीएम की आलोचना, कहा-देश में एक ही दलित मुख्यमंत्री है, उसके लिए ऐसी दुर्भावना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती...
Thu, 06 Jan 2022 02:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:46 PM IST
सार
मप्र के पूर्व मंत्री और राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री की आलोचना की है। उन पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं तेरे हुनर की इसलिए कद्र करता हूं कि तू झूठ भी बोलता है तो सियासी साजिश के लिए। वोट की साजिश के लिए।
विज्ञापन
जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सियासत तेज हो गई है। मामला अब भाजपा-कांग्रेस में बदल गया है और दोनों दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है। मप्र के पूर्व मंत्री और राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने इस मामले में प्रधानमंत्री की आलोचना की है। उन पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं तेरे हुनर की इसलिए कद्र करता हूं कि तू झूठ भी बोलता है तो सियासी साजिश के लिए। वोट की साजिश के लिए।
कांग्रेस नेता पटवारी ने गुरुवार को वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने शायरी से शुरुआत करते हुए कहा कि मैं तेरे हुनर की इसलिए कद्र करता हूं कि तू झूठ भी बोलता है तो सियासी साजिश के लिए। दोपहर तक रैली चली। भाजपा अध्यक्ष ने भाषण दिए। 1500 लोग थे। 70 हजार कुर्सियां खाली थी। पानी भी गिर रहा था। प्रधानमंत्री जी को हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन अचानक रूट बदल दिया और दो घंटे की यात्रा सड़क मार्ग से करके सभास्थल जाना पड़ा। एसपीजी प्रोटेक्ट कोई भी व्यक्ति 15 से 20 किमी से ज्यादा बाय रोड नहीं चल सकता, ये एसपीजी के नियम हैं। अगर सड़क मार्ग से जाना ही है तो रॉ इंटेलीजेंस होता है, आईबी होता है, मिलिट्री इंटेलीजेंस होता है, आसपास के हॉस्पिटल अलर्टनेस होती है, ब्लड ग्रुप की तैयारी होती है। इस तरह की कई तैयारियां प्रधानमंत्री के लिए होती है लेकिन वो सब नगण्य थी। अचानक प्रधानमंत्री की सुरक्षा को किसानों से खतरा हो जाता है। उन किसानों से जिनके 700 साथियों की शहादत के बाद भी वे धैर्यवान रहे। उन्होंने कोई हिंसक वारदात नहीं की। धैर्य का परिचय दिया। उन किसानों से प्रधानमंत्री को सुरक्षा का खतरा होता है मगर पाकिस्तान में उतरने से सुरक्षा का खतरा नहीं होता।
प्रधानमंत्री की स्क्रिप्ट अच्छी थी लेकिन क्या उनसे ऐसी आशा थी...?
पूर्व मंत्री पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्क्रिप्ट अच्छी थी। पर क्या उनसे ऐसी आशा थी। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है। देश का सम्मान है। देश का सिर का ताज है। नरेंद्र मोदी जी, आप मोदीजी से पहले देश के प्रधानमंत्री हो। हमारे प्रधानमंत्री हो। एक-एक व्यक्ति के प्रधानमंत्री हो। आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। और जाते वक्त प्रधानमंत्री ने ये कहा कि सीएम से कहना मेरी जान से बच गई, धन्यवाद। इस बात का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या प्रभाव होगा ये सोचा आपने। क्या ये ख्याल किया आपने। देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किस तरह की सोच बनी होगी क्या इसका विचार नहीं आया। एक दलित मुख्यमंत्री के लिए ऐसा कहा आपने। देश में एक ही दलित मुख्यमंत्री है, उसके लिए ऐसी दुर्भावना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती। आपने हमारे नेता राहुल जी की व अन्य कांग्रेस नेताओं की एसपीजी हटाई लेकिन हमने तो कुछ नहीं किया न पीड़ा जताई और आज भाजपा नेताओं के कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं। कैसे कैसे राजनीतिक लाभ की बातें आ रही हैं। चुनाव में लाभ लेने की स्क्रिप्ट है ये। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, अगर चुनाव में वोट लेने की साजिश है तो आपको ये शोभा नहीं देता। एक नागरिक होने के नाते अपने प्रधानमंत्री से मैं ऐसी अपेक्षा नहीं करता।