फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mission 2023 Kamal Nath said that as soon as the Congress government is formed, the farmers will waive their l

Mission 2023: कमलनाथ बोले कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ और पुरानी पेंशन बहाल करेंगे

Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों का पेट नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है। कांग्रेस में किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी, उसे शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बंद कर दिया।
 

विज्ञापन
Mission 2023 Kamal Nath said that as soon as the Congress government is formed, the farmers will waive their l
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधनसभा चुनाव में एक साल से कम समय बचा है। अब राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छतरपुर के बड़ा मलहरा में एक जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 11 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है और सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हम सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे।  
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों का पेट नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है। कांग्रेस में किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी, उसे शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बंद कर दिया। 11 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। शिवराज सिंह चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं?
विज्ञापन

 
अधिकारियों को फिर दी चेतावनी
कमलनाथ ने कहा की सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कमलनाथ ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि 11 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनता हर बात का हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं
उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है। हम समाज को जोड़ने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है। महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें।

बताए बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया, इसलिए यह राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं।
 
शिवराज घोषणा कलाकारी कर रहें
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है। शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।
 
हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा हैं
कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो, जहां इतने धर्म हो, जहां इतने त्यौहार हो। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। भारत की संस्कृति विविधता की यह पहचान है।

 
सच्चाई को वोट देना
कमलनाथ ने कहा कि 11 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना कमलनाथ को वोट मत देना लेकिन सच्चाई को वोट देना। आप सच्चाई को वोट देंगे तो कांग्रेस पार्टी का जीतना तय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed