फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Miscreants kidnapped Galla trader in Maihar

Maihar: गल्ला व्यापारी को बदमाशों ने किया अगवा, अगले दिन सड़क पर छोड़कर भागे, अब पुलिस ने छानबीन की शुरू

Mon, 18 Dec 2023 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Dec 2023 01:12 PM IST
सार

Maihar: मैहर के भैंसासुर से शनिवार की शाम अगवा किया गया गल्ला व्यापारी घर लौट आया है। अपहरणकर्ता उन्हें देवी जी मंदिर रोड पर छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस गल्ला व्यापारी से पूछताछ कर अपहर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसकी सख्ती ने बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए।

विज्ञापन
Miscreants kidnapped Galla trader in Maihar
गल्ला व्यापारी को बदमाशों ने किया अगवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर के भैंसासुर गांव से शनिवार की शाम अगवा किए गए गल्ला कारोबारी दद्दू गुप्ता रविवार को देर शाम अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गया। बदमाश बाइक पर बैठाकर उसे मैहर की देवी जी मंदिर रोड पर लाए और सड़क पर ही उसे छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने दद्दू गुप्ता की आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी। मुक्त होने के बाद दद्दू अपने एक रिश्तेदार के पास पहुंचा और वहां से फोन लगाकर अपने घर वालों को अपनी छूटने की जानकारी दी।

विज्ञापन


दद्दू के बेटे अरविंद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भैंसासुर से मैहर उन्हें लेने पहुंच गया। पिता सकुशल हैं। उनसे अपहरण करने वालों के बारे में भी पूछा गया, लेकिन वे न तो उनकी पहचान बता पा रहे हैं और न ही यह जानकारी दे पा रहे हैं कि उन्हें कहां ले जाया गया था।
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश जारी
उधर ,दद्दू गुप्ता की रिहाई की सूचना मिलने पर डीआईजी रीवा मिथिलेश शुक्ला रविवार की रात फिर मैहर पहुंचे। उन्होंने एसपी सुधीर अग्रवाल,एसडीओपी राजीव पाठक और टीआई अनिमेष द्विवेदी के साथ दद्दू गुप्ता से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी लेकर उसका हाल जाना। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश और अपहृत को उनके चंगुल से मुक्त कराने के लिए चलाए गए सर्चिंग अभियान ने बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए। पकड़े जाने के डर से वे गल्ला व्यापारी को छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि गल्ला व्यापारी तो मुक्त हो गया है, लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश अभी जारी है। जल्दी ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि शनिवार की रात लगभग साढ़े 7 बजे भैंसासुर गांव से दद्दू गुप्ता का अपहरण कार सवार कुछ लोगों ने कर लिया था। उसकी रिहाई के लिए फिरौती की रकम भी मांगी गई थी। जांच में जुटी पुलिस को उस कार के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे जिससे दद्दू को अगवा किया गया था। दिन भर चली खोजबीन के बीच 24 घंटे बाद बदमाशों ने बिना फिरौती लिए ही गल्ला कारोबारी को छोड़ दिया। इसे मैहर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed