{"_id":"63ac327800c0fa728b6a9028","slug":"miscreants-cut-off-the-copper-line-that-sends-oxygen-to-ratlam-children-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ये चोरी भी हद है! रतलाम बाल चिकित्सालय में ऑक्सीजन भेजने वाली कॉपर लाइन ही काट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ये चोरी भी हद है! रतलाम बाल चिकित्सालय में ऑक्सीजन भेजने वाली कॉपर लाइन ही काट ले गए बदमाश
Wed, 28 Dec 2022 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:41 PM IST
सार
रतलाम में बाल चिकित्सालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश लगभग 10 फीट लंबी कॉपर की लाइन को काट कर ले गए हैं।
विज्ञापन
रतलाम में बाल चिकित्सालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम में बाल चिकित्सालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरी की घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति वेंटिलेटर पर नहीं था, वरना उसके प्राण जा सकते थे। दरअसल बदमाश अस्पताल परिसर में से वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन को भेजने वाली लाइन की कॉपर नली काट कर ले गए।
इस बात की जानकारी स्वास्थ विभाग के अमले को मिली तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से भी किए जाने की बात कही है। दरअसल चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि यहीं आसपास घूमने वाले नशे के आदि लोग ही बताए जा रहे हैं।
बता दें कि जिला अस्पताल हो या बाल चिकित्सालय यहां पर आए दिन बदमाशों के द्वारा छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम दिया जाता है। कभी यहां से नलों की टोटियां गायब हो जाती हैं तो कभी कुछ और सामान। यहां पर सुरक्षा गार्ड भी हैं, लेकिन उसके बाद भी इस जगह छोटी-मोटी वारदात से पार पाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
चोरी की घटना के संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर द्वारा थाना स्टेशन रोड पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। बदमाश लगभग 10 फीट लंबी कॉपर की लाइन को काट कर ले गए हैं। लाइन काटे जाने की सूचना सुबह मिलने पर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है।