फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Misappropriation of machines and equipment of Shahdol district hospital

Shahdol News: शहडोल जिला अस्पताल की मशीन व उपकरणों की हेराफेरी, पांच दिन बाद भी नहीं मिली जांच रिपोर्ट

Wed, 11 Jan 2023 09:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 09:28 PM IST
सार

दंत रोगियों के इलाज के लिए नौ जून 2020 को लाखों रुपये के उपकरण व मशीन आदि राज्यस्तर से प्रदान किए गए थे, लेकिन किसी भी उपकरण व मशीन का उपयोग दंत रोगियों के लिए नहीं किया गया। जिला चिकित्सालय में आने वाले दंत रोगी सुविधा से वंचित रहे।

विज्ञापन
Misappropriation of machines and equipment of Shahdol district hospital
शहडोल जिला अस्पताल में मशीन व उपकरणों की हेराफेरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहडोल के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय की डेंटल यूनिट की मशीनों व उपकरणों में हेराफेरी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पांच दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, रिपोर्ट तय समय सीमा के बाद भी नहीं मिली है।

विज्ञापन


बताया गया है कि शहडोल जिला अस्पताल की दंत चिकित्सा इकाई के लिए दो साल पहले मशीन एवं उपकरण मंगवाए गए थे। सरकारी पैसे से मंगवाई गई मशीन व उपकरणों को हेराफेरी कर गायब कर दिया गया था। इसकी शिकायत स्वास्थ्य संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं से की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जांच शुरू हो गई है। इसके लिए सीएमएचओ को संचालनालय ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


दंत रोगियों के इलाज के लिए नौ जून 2020 को लाखों रुपये के उपकरण व मशीन आदि राज्यस्तर से प्रदान किए गए थे, लेकिन किसी भी उपकरण व मशीन का उपयोग दंत रोगियों के लिए नहीं किया गया। जिला चिकित्सालय में आने वाले दंत रोगी सुविधा से वंचित रहे। क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक ने 28 दिसंबर को जारी आदेश में पांच दिन के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमएचओ ने दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं कहां अटकी जांच रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पांडे का कहना है कि जांच रिपोर्ट अभी उन तक नहीं पहुंची है। सवाल यह उठता है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच करने को कहा था, तो फिर रिपोर्ट कहां अटकी हुई है? तय अवधि में यह पेश क्यों नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed