फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor's hand chopped off by thresher machine in Chhatarpur, admitted to district hospital in critical condition

छतरपुर: थ्रेशर मशीन से कटा नाबालिग का हाथ कटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Tue, 01 Mar 2022 04:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 04:06 PM IST
सार

छतरपुर में फसल काटते समय नाबालिग का हाथ थ्रेशर मशीन से कट गया। नाबालिग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद नाबालिग को डॉक्टर्स ने निगरानी में रखा है।

विज्ञापन
Minor's hand chopped off by thresher machine in Chhatarpur, admitted to district hospital in critical condition
छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती नाबालिग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में फसल काटते समय एक 17 वर्षीय नाबालिग का हाथ थ्रेशर मशीन में फंसकर कट गया। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने नाबालिग को खींचकर उसकी जान बचाई। मामला छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र के हटवाहा गांव का है। जहां 17 वर्षीय अखिलेश अहिरवार पिता रामदास अहिरवार अपने खेत में ट्रैक्टर वाले बड़े थ्रेसर से फसल की थ्रेशरिंग करवा रहा था, तभी वह थ्रेशर की चपेट में आ गया और उसका दांया हाथ थ्रेशर में फंस गया। उसे थ्रेशर में फंसा देख मौजूद लोगों ने उसे खींच कर उसकी जान बचाई। समय रहते नाबालिग को नहीं खींचा गया होता तो थ्रेशर में फंसकर उसकी जान भी जा सकती थी।  
विज्ञापन


हादसे के बाद नाबालिग के परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया है। फिलहाल नाबालिग को आब्जर्वेशन में रखा गया है नाबालिग के परिजनों ने बताया कि कटा हाथ वहीं छोड़कर चले आए। हाथ कटने से युवक के शरीर का बहुत सारा खून बह गया था, इसलिए उसकी जान की चिंता थी। बुंदेलखंड में इससे पहले भी थ्रेशर मशीन में लोगों के हाथ कटने की घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed