फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister of State Pratima Bagri says Five crore PM houses completed three crore houses approved in new budget

MP News: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा- पांच करोड़ पीएम आवास पूरे, नए बजट में तीन करोड़ आवास स्वीकृत

Tue, 16 Jul 2024 09:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 5 करोड़ आवास पूर्ण करते हुए सभी जरूरतमंदो को दिया गया है। इस बार के नए बजट में 3 करोड़ आवास फिर से स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
Minister of State Pratima Bagri says Five crore PM houses completed three crore houses approved in  new budget
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी कटनी दौरे पर रहीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी निजी कार्यक्रम में शामिल होने अल्प प्रवास पर कटनी पहुंची। इस दौरान राज्यमंत्री के साथ सतना सांसद गणेश सिंह भी मौजूद रहे, जिनका भाजपा नेताओं ने स्वागत कर क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 5 करोड़ आवास पूर्ण करते हुए सभी जरूरतमंदो को दिया गया है। इस बार के नए बजट में 3 करोड़ आवास फिर से स्वीकृत हुए हैं, मोदी जी और सीएम मोहन यादव का सपना है कि गरीब और जरूरतमंदों को कच्चे मकानों से हटाकर पक्की छत दी जाए। उनका शुरुआती लक्ष्य 5 करोड़ का था। जिन लोगों ने आवास के लिए फॉर्म भरा है, उन लोगों को आवास स्वीकृत किए जाएंगे। इस दौरान जो लोग रह जाएंगे वे दोबारा फार्म भर सकते हैं।  
विज्ञापन


स्वच्छता मिशन के तहत कटनी जिला सहित प्रदेशभर में बनाए गए सुलभ शौचालय की हालत बेहद गंभीर है। कहीं अधूरे बने तो कहीं बनने के बाद भी हैंडओवर नहीं हुए हैं। जहां बने हैं उसकी साफ-सफाई व्यवस्था पर खर्च होने वाले पैसों का बंदरबांट किया जाता है। शायद, इसलिए प्रदेश के कई नगर निगम और नगर पालिका ने खुद को स्वच्छता मिशन के तहत ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। लेकिन, उनकी जमीनी हकीकत क्या है, सभी जानते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो नगर निगम की अधिकांश योजनाएं कागजात में संचालित हैं। इन तमाम जानकारी पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed