फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mini hospital will be available in advanced ambulance

भोपाल को मिलेगी मिनी अस्पताल वाली एंबुलेंस

Thu, 28 Feb 2013 12:31 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
mini hospital will be available in advanced ambulance

एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने में देरी को लेकर अब डरने की जरूरत नहीं है। राजधानी भापोल में जल्द ही ऐसी एंबुलेंस आने वाली है जिसमें उसी समय इलाज की सुविधा होगी। एक तरह से एम्बुलेंस में ही मिनी अस्पताल बना होगा। जरूरत पड़ने पर इसमें तत्काल ऑपरेशन भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन


यह एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस राज्य के लगभग सभी बड़े शहरों में उपलब्ध कराई जायेगी। भोपाल को करीब आधा दर्जन एंबुलेंस दिये जाने की उम्मीद है। नई एंबुलेंस, केंद्रीय सड़क एवं राज्यमार्ग मंत्रालय और एम्स दिल्ली के प्रस्ताव पर तैयार की गई है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
विज्ञापन


यह एडवांस्ड एंबुलेंस पीथमपुरा में एक निजी कंपनी द्वारा तैयार की गई है। निर्माता कंपनी के मुताबिक इस एंबुलेंस में जहां जीपीएस और जीपीआरएस की सुविधा होगी, वहीं इसमें लाइव ऑपरेशन भी किया जा सकेगा। साथ ही सड़क पर एंबुलेंस खराब हो जाने पर इसके मेडिकल चेंबर को दूसरे चेचिस पर फिट किया जा सकता है। इसे लोहे की जगह फोम और एल्युमिनियम से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एंबुलेंस में लाइव कंसल्ट की सुविधा भी होगी। इसमें जीपीआरएस के माध्यम से एंबुलेंस में चल रही गतिविधियों को विश्व में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से देखा जा सकता है। साथ ही डॉक्टर इसमें बैठे-बैठे ही मरीज की केस हिस्ट्री और डाटा विदेश के डॉक्टर को दिखा सकते हैं और लाइव कंसल्ट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed