{"_id":"5d45758b8ebc3e6c9568e8ab","slug":"milk-trader-was-arrested-in-madhya-pradesh-under-the-nsa-for-alleged-milk-adulteration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः मिलावट के आरोप में एक और दूध व्यवसायी रासुका के तहत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः मिलावट के आरोप में एक और दूध व्यवसायी रासुका के तहत गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2019 05:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री
- फोटो : Amar Ujala (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश में दूध कारोबारियों की दुकानों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर से 38 साल के व्यवसायी उम्मेद सिंह रावत को नकली दूध बनाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले तीन दिनों में एनएसए के तहत गिरफ्तार होने और जेल भेजे जाने वाला दूसरा व्यवसायी है। इससे पहले कीर्ति केलकर नामक दूध व्यवसायी को भी इसी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी के अनुसार छापेमारी के दौरान मोहना इलाके में रावत के दुकान से नकली दूध बरामद किया गया था और फिर उसकी गिरफ्तारी की गई थी। उन्होंने कहा कि रावत पर 2017 और 2018 में भी दूध में मिलावट करने का आरोप है।
विज्ञापन
