फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MILI and Muskaan stranded in Ukraine reached Bhopal safely, MLA Arif Masood met and inquired

भोपाल: यूक्रेन में फंसी मिली और मुस्कान सुरक्षित प्रदेश पहुंची, विधायक आरिफ मसूद ने जाना हाल

Fri, 04 Mar 2022 09:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 09:35 AM IST
सार

यूक्रेन में फंसी भोपाल की रहने वाली मिली और मुस्कान तिवारी गुरुवार को सुरक्षित प्रदेश वापस आ गई हैं। विधायक आरिफ मसूद ने दोनों छात्राओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

विज्ञापन
MILI and Muskaan stranded in Ukraine reached Bhopal safely, MLA Arif Masood met and inquired
छात्राओं से मिलने पहुंचे विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बरखेड़ी की रहने वाली मिली तिवारी और मुस्कान तिवारी यूक्रेन से सुरक्षित वापस प्रदेश लौट आई हैं। दोनों छात्राओं के वापस आने पर विधायक आरिफ मसूद ने उनके घर जाकर मुलाकात कर हाल चाल जाना। 
विज्ञापन


मिली और मुस्कान दोनों यूक्रेन में पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान रूस-यूक्रेन वॉर छिड़ जाने की वजह से वे यूक्रेन में फंस गई थी। कुछ समय पहले ही दोनों के परिजनों ने विधायक आरिफ मसूद से मुलाकात कर अपनी बेटियों को सुरक्षित घर लाने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


परिजनों की मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक आरिफ मसूद ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी थी, साथ ही उनकी सुरक्षित वापसी के लिए खर्चा स्वयं वहन करने की पेशकश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली और मुस्कान गुरुवार को यूक्रेन से सुरक्षित भोपाल के बरखेड़ी स्थित अपने घर पहुंची। विधायक आरिफ मसूद ने छात्राओं का हाल जाना इस मौके पर छात्राओं के परिजनों ने विधायक मसूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक लगातार हमारे संपर्क में थे उनके प्रयासों से हमारी बेटियां सुरक्षित घर आ गई हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed