फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   migrant labourers dead many injured after truck they were travelling in collided with bus in guna cantt area

मध्यप्रदेश, यूपी और बिहार में हादसा: 16 प्रवासी मजदूरों की मौत, 66 घायल

Thu, 14 May 2020 11:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 May 2020 11:26 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के गुना में बस-ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत
  • यूपी के मुजफ्फनगर में बस ने छह मजदूरों को कुचला
  • बिहार के समस्तीपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
migrant labourers dead many injured after truck they were travelling in collided with bus in guna cantt area
ट्रक और बस की टक्कर में कई प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के कैंट पीएस क्षेत्र में एक ट्रक और बस की टक्कर होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि लगभग 50 घायल हैं। ये सभी मजदूर ट्रक में सवार थे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा बिहार के समस्तीपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत से दो मजदूरों की मौत और 12 घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


आठ मजदूरों की मौत, 50 घायल
मध्यप्रदेश के गुना में एक ट्रक और बस की टक्कर होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि लगभग 50 घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक मजदूर महाराष्ट्र से अपने गृह राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश जा रहे थे। छावनी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार तड़के गुना के पास हुआ जब प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से एक बस के द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों के बचाव में लगे पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के एहतियात के तौर पर पृथक किया गया है। 
विज्ञापन


 
मुजफ्फरनगर में बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कुचला, छह की मौत
इसी तरह का हादसा बुधवार देर रात को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुआ। घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया। वहीं हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। अधिकारियों को श्रमिकों के शवों को बिहार भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। सहारनपुर मंडल आयुक्त को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 




समस्तीपुर में दो मजदूरों की मौत, 12 घायल
बिहार के समस्तीपुर के शंकर चौक में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस मुजफ्फरपुर से कटिहार जा रही थी और इसमें 32 प्रवासी मजदूर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed