फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meteorite in the sky: Natural fireworks in many districts of MP, 40 seconds amazing view captured on camera, video viral

आसमान में उल्कापिंड: एमपी के कई जिलों में कुदरती आतिशबाजी, 40 सेकेंड का अद्भुत नजारा कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

Sun, 03 Apr 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के भोपाल, बड़वाह, बड़वानी में शनिवार शाम लोगों ने गिरते उल्कापिंड को देखा। करीब 40 सेकेंड तक आसमान में आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखकर लोग अचंभित रह गए। लोगों ने वीडियो मोबाइल में कैद किया जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meteorite in the sky: Natural fireworks in many districts of MP, 40 seconds amazing view captured on camera, video viral
मध्य प्रदेश में दिखा उल्कापिंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान में गिरता उल्कापिंड देखकर लोग हक्का-बक्का रह गए। कुदरती आतिशबाजी का ये नजारा जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। लोगों ने रहस्यमीय रोशनी को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को बड़वानी, बड़वाह, भोपाल और धार जिले में यह रोशनी शाम 7:46 बजे के दिखाई दी। लोगों ने 40 सेकेंड तक दिखे उल्कापिंड के अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, उल्कापिंड को देखकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। बड़वानी निवासी दीपक मालवीय ने बताया कि हमने आसमान में तेज रफ्तार से जाती हुई एक चमकीली वस्तु देखी। ये काफी लंबी थी, बिल्कुल रॉकेट की तरह दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई प्लेन क्रैश होकर गिर रहा हो। इससे आ रही रोशनी बेहद तेज थी। हमने इस तरह की कोई चीज जिंदगी में पहली बार देखी। हम इसे करीब एक मिनट तक देखते रहे। इसके बाद ये अचानक गायब हो गई। ये बेहद हैरान करने वाला वाकया रहा।
विज्ञापन


जीवाजी वैधशाला उज्जैन के अधीक्षक आरपी गुप्त ने बताया कि यह एक उल्कापिंड है। यह सामान्य तौर पर गिरते रहते हैं, यह पिंड आकार में बड़ा था इसलिए खुली आंखों से दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्कापिंड अक्सर टूटकर गिरते हैं और वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट हो जाते हैं। इस बार ये आकार में बड़ा था इसलिए इतना स्पष्ट दिखा। गुप्त के मुताबिक उल्कापिंड में हवा के घर्षण से आग लग जाती है और इसके टुकड़े हो जाते हैं। 99 प्रतिशत ये पिंड वायुमंडल में ही जल जाते हैं इसलिए सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते। इसके टुकड़ों की कॉमन मार्केट में कोई वैल्यू नहीं होती लेकिन शोध के लिहाज से इसके टुकड़े दुनिया की सबसे महंगी चीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed