फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Member of Parliament_rahul gandhi_madhyapradesh

राहुल तय करेंगे मध्यप्रदेश सांसदों की चुनावी जिम्मेदारी

Thu, 07 Nov 2013 03:12 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल Updated Thu, 07 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
Member of Parliament_rahul gandhi_madhyapradesh

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सभी सांसदों को चुनावी रणनीति समझाने और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने के लिए बुलाया है। इन सांसदों को अपने इलाके की विधानसभा सीटें जिताकर लाने के लिए भी कहा जाएगा।

विज्ञापन


जिन सांसदों की सभी विधानसभा सीटें पार्टी खो देगी, उनके टिकट पर भी सवाल खड़ा हो सकता है। यह बैठक गुरुवार को शाम छह बजे होगी।
 
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सांसदों कमलनाथ (छिंदवाड़ा), ज्योतिरादित्य सिंधिया(ग्वालियर), सज्जनसिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, उदयप्रताप सिंह(होशंगाबाद), मीनाक्षी नटराजन सहित सभी सांसदों को बुलाया गया है। इनमें से कई सांसदों ने अपने बेटे और रिश्तेदारों को टिकट देने के लिए भी राहुल गांधी से समय मांगा था।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इन सभी सांसदों को कांग्रेस की चुनावी रणनीति समझाएंगे और उनके कार्यों की जिम्मेदारियों का विभाजन करने वाले हैं।

इन सभी सांसदों को जहां प्रचार में लगाया जाएगा, वहीं उनके संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों को जिताकर लाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed