फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Medha Patkar blame MP government to corruption

शिवराज सरकार ने किया व्यापमं से भी बड़ा 15 हजार करोड़ का घोटालाः पाटकर

Fri, 29 Jul 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Medha Patkar blame MP government to corruption

नर्मदा बचाओ आंदालन की प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने सरदार सरोवर बांध में जलस्तर बढ़ने और बांध के विस्‍थापितों के मुद्दे पर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार को घेर लिया है। 

विज्ञापन


मेधा पाटकर ने प्रदेश सरकार पर विस्‍थापितों के नाम पर व्यापमं से भी बड़ा 15 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है। पाटकर का दावा है कि सरकार ने इसलिए अभी तक भी झा कमीशन की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की है। पाटकर ने इस मुद्दे पर 30 जुलाई से रैली फॉर वैली नाम का अभियान शुरू करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


गुरुवार को भोपाल में बांध विस्‍थापितों से बात करते हुए मेधा पाटकर ने दावा किया कि यह एक व्यापमं से भी बड़ा घोटाला है जिसमें सरकार बांध के सभी विस्‍थापितों को दूसरी जगह बसाने का दावा कर रही है, लेकिन असल में कुछ परिवारों को ही विस्‍थापित किया जा सका है बाकी परिवार आज भी परेशान घूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांध विस्‍थापितों के नाम पर घोटाला करने का आरोप

Medha Patkar blame MP government to corruption

सरकार ने विस्‍थापितों को बसाने के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। पाटकर ने कहा 29 जुलाई को विधानसभा का अंतिम सत्र है और सरकार ने झा कमीशन की रिपोर्ट अभी तक भी सदन में नहीं रखी है। इसके विरोध में 29 जुलाई से इंदौर रेलवे स्टेशन से प्रदर्शन की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा बड़वानी के राजघाट पर 'नर्मदा जल, जमीन हक सत्याग्रह' किया जाएगा जिसमें विस्‍थापितों के हजारों परिवार शामिल होंगे।

बता दें कि सरदार सरोवर बांध के विस्‍थापितों को दूसरी जगह बसाने के मामले में भ्रष्टाचार और दो हजार से ज्यादा फर्जी जमीन सौदों के आरोपों पर हाईकोर्ट ने जस्टिस एसएस झा कमीशन बनाया था। सात साल की जांच के बाद आयोग ने इस साल जनवरी में अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी। 

पाटकर ने आरोप लगाया कि बांध के निर्माण के चलते 45 हजार से ज्यादा परिवार विस्‍थापन का दर्द झेल रहे हैं, लेकिन उनके समुचित विस्‍थापन की कोई व्यवस्‍था नहीं हो सकी है। पाटकर ने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने पर भी आपत्ति जताई। कहा बांध की ऊंचाई ‌122 मीटर से बढ़ाकर 139 मीटर की जा रही है। बारिश में लगातार बांध का जलस्तर बढ़ रहा है और अब इसके गेट भी बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी यह नजदीकी इलाकों में तबाही मचा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed