फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MBBS Student Shrishti Body reached Maihar who was victim road accident in Russia CM Mohan efforts successful

MBBS Student: रूस में सड़क हादसे का शिकार हुई छात्रा सृष्टि का शव पहुंचा मैहर, सीएम मोहन का प्रयास रहा सफल

Sat, 19 Oct 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मैहर की रहने वाली एमबीबीएस स्टूडेंट की रूस में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद मध्यप्रदेश सरकार इस बेटी के पार्थिव शरीर को जल्द परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता मांगी थी, आज सृष्टि का पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है।

विज्ञापन
MBBS Student Shrishti Body reached Maihar who was victim road accident in Russia CM Mohan efforts successful
मृतक सृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा की रूस में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस बेटी के पार्थिव शरीर को जल्द परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता मांगी थी। शनिवार को सृष्टि का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इकलौती बेटी की मौत का वज्राघात सहन कर रहे माता-पिता की नम आंखें बेटी की अंतिम झलक के लिए 10 दिन से इंतजार में रहीं। रशिया के उफा शहर में बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मृत मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा (22) पिता डॉ. रामकुमार शर्मा का शव शनिवार यानी 19 अक्तूबर को मैहर पहुंचा है। मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर सृष्टि का शव भारत लाया गया है। पार्थिव शरीर पहले दिल्ली पहुंचा था। उसके बाद मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया गया। मैहर में सृष्टि का अंतिम संस्कार किया गया है। मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस के उफा में बश्किर स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे साल की मेडिकल छात्रा थी, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि रूस में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. रामकुमार शर्मा की कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था। मध्यप्रदेश सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथा शीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से प्रयासरत थी। आज सृष्टि बिटिया का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा। दिल्ली से मध्यप्रदेश शासन की ओर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मैं गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्ययात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


कैसे हुआ था हादसा?
सृष्टि छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ सफर कर रही थी, तभी उनकी कार का एक पहिया निकल गया था और कार का दरवाजा खुल गया, जिससे सृष्टि सड़क पर गिर गई। इस घटना में सृष्टि की मौत हो गई थी, मैहर की उसकी एक सहपाठी जोया के माध्यम से इस घटना की जानकारी उसके परिवार तक पहुंची। सृष्टि के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रयास किए, जिस पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और यह प्रयास सफल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed