फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Martyrs' Day: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan remembers Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary

शहीद दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 Jan 2022 11:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 11:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Martyrs' Day: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan remembers Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री निवास में सीएम चौहान ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर और मध्य प्रदेश बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


 

Martyrs' Day: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan remembers Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता को किया याद - फोटो : सोशल मीडिया
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी हर साल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  स्मार्ट उद्यान, भोपाल में पर्यावरण प्रेमी युवाओं के साथ करंज और राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ बीजा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान हर दिन एक पौधा लगाते हैं और प्रदेशवासियों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed