{"_id":"4075f700-cf7b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"marriage-break-on-groom-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने पहना सूट तो शादी गई टूट, लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे ने पहना सूट तो शादी गई टूट, लौटी बारात
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरा नहीं मानने की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह दूल्हे ने नहीं सोचा होगा। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
डिंडौरी जिले के सिंगारसत्ती गांव में हो रही एक शादी में दूल्हे ने सूट पहनने की जिद की तो लड़की वालों ने बारात को वापस लौटा दिया।
जनजातीय समाज की एक परंपरा के अनुसार, दूल्हे को शादी में कुर्ता पाजामा पहनकर दुल्हन के घर आना होता है। लेकिन दूल्हे दिलीप सिंह मसराम ने सूट पहन ली थी। लड़की वालों ने इस पर आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
लड़की वालों की जिद थी दूल्हा कुर्ता पाजामा पहने और घोड़ी की सवारी करे। दूल्हा दिलीप सिंह घोड़ी पर बैठने को तैयार था लेकिन सूट बदलने को राजी नहीं हुआ।
इस पर लड़की वाले गुस्से में आए और दूल्हे का जबरन सूट उतारने लगे। दूल्हा सूट पहनने पर अड़ा रहा तो लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन
