{"_id":"644def5bf35da4f4cb059485","slug":"mann-ki-baat-will-be-broadcast-at-600-places-extensive-preparation-for-program-in-kamal-nath-bastion-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: 600 स्थानों पर होगा मन की बात का प्रसारण, कमलनाथ के गढ़ में कार्यक्रम की व्यापक तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: 600 स्थानों पर होगा मन की बात का प्रसारण, कमलनाथ के गढ़ में कार्यक्रम की व्यापक तैयारी
Sun, 30 Apr 2023 10:02 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:02 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है, जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल रविवार सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
600 स्थानों पर होगा मन की बात का प्रसारण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में मन की बात कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 64 हजार 100 बूथों और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिले में 1521 बूथों व 600 चिन्हित स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड की एक दिन पूर्व पत्रकारवार्ता में कही। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में श्री अन्न समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले विषयों का संयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को जिले में अलग-अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, भाजपा नेता संतोष पटेल, छिंदवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली उपस्थित थे।
