{"_id":"664b7150460088ea1f0e135d","slug":"mandsaur-road-accident-milk-tanker-driver-hits-bike-rider-mother-and-daughter-die-on-spot-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur Road Accident: दूध टैंकर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां और बेटी की घटना स्थल पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur Road Accident: दूध टैंकर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां और बेटी की घटना स्थल पर ही मौत
Mon, 20 May 2024 09:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 09:20 PM IST
सार
Mandsaur Road Accident: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दूध टैंकर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान मां और बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले में ग्राम नाथूखेड़ी के निकट दूध टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और मां-बेटी दोनों दूध टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
मंदसौर की सुवासरा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम नाथूखेड़ी के समीप दोपहर 12 बजे बाइक सवार को दूध टैंकर वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार श्यामूबाई व उसकी मां कंचनबाई बाइक से नीचे गिर गए और टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे दोनों मां-बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंगाराम को भी चोटें आई हैं। बाइक चालक गंगाराम अपनी पत्नी श्यामूबाई व उसकी सास कंचनबाई को बाइक से लेकर राजस्थान रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में श्यामूबाई पति गंगाराम निवासी बनी थाना पगारिया राजस्थान एवं उसकी मां कंचनबाई पति उदयराम निवासी मानपुरा थाना शामगढ़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव सुवासरा अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों मृतक महिलाओं के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में इनके परिजन व रिश्तेदार भी सुवासरा पहुंच गए थे।
विज्ञापन
