{"_id":"6657649f73e18cc0c10a280d","slug":"mandsaur-one-laborer-died-one-seriously-injured-after-the-balcony-of-an-under-construction-house-collapsed-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल
Wed, 29 May 2024 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 11:11 PM IST
सार
भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा में सरदार पिता गौरीलाल बंजारा के यहां मकान निर्माण किया जा रहा था। दोपहर के समय निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिर जाने से काम कर रहे विजय पिता राजमल चारण (28) व शंभूलाल पिता गोरेलाल (29) मलबे में दब गए।
विज्ञापन
मंदसौर में छज्जा गिरने से एक की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के हरिपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा टूटकर गिरने से हुए हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे राजस्थान के झालावाड़ ले गए जहां घायल का उपचार जारी है।
भानपुरा थाना टीआई रोहित कछावा ने बताया कि भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा में सरदार पिता गौरीलाल बंजारा के यहां मकान निर्माण किया जा रहा था। दोपहर के समय निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिर जाने से काम कर रहे विजय पिता राजमल चारण (28) व शंभूलाल पिता गोरेलाल (29) मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को भानपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं शंभूलाल की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद परिजन राजस्थान के झालावाड़ ले गए जहां उसका उपचार जारी है।