फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Youth commits suicide by jumping in front of goods train

Mandsaur: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, कट्टे में भरकर निजी वाहन से PM के लिए पहुंचाया शव

Fri, 12 Jan 2024 01:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। गजब तो ये हुआ कि मृतक युवक को स्ट्रैचर तक नहीं मिला और खाद के कट्टे में भरकर निजी वाहन से पीएम के लिए शव पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Mandsaur News Youth commits suicide by jumping in front of goods train
मृतक युवक का शव ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के पीपलियामंडी में एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने स्ट्रैचर के अभाव में शव को खाद कट्टे में भरकर निजी वाहन से पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपलियामंडी रेलवे फाटक के आगे आउटर सिग्नल के पास नीमच की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। इंजन चालक ने सूचना पिपलिया स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर थाने के एसआई बापू सिंह बामनिया मौके पहुंचे। मृतक युवक की शिनाख्त रीछालालमुहा (दलौदा) निवासी राहुल पिता दिनेश लखारा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। युवक के मोबाइल के पीछे सुसाइट नोट भी मिला, जिसमें युवक ने जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसआई बापू सिंह बामनिया ने बताया, युवक अविवाहित है, जो रीछालालमूहा का रहने वाला है। उसके पिपलिया में भी रिश्तेदार रहते हैं। माता-पिता झांसी (उत्तर प्रदेश) गए हुए थे। इस दौरान युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या का कारण युवक ने जिंदगी से परेशान होना सुसाइड नोट में लिखा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के क्या हालात हैं, यह इस घटना के बाद देखने को मिला। शव को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं आई। युवक के शव को पीएम के लिए ले जाने के दौरान स्ट्रैचर भी नहीं मिल पाया, शव क्षत-विक्षत नहीं हुआ था। उसके बावजूद खाद के कट्टे में भरा गया। एंबुलेंस नहीं आई तो युवक के रिश्तेदार निजी वाहन लेकर आए, जिससे शव को पीएम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed