फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Three accused of 302 gang arrested for demanding ransom of Rs 6 lakh from businessman

Mandsaur: व्यापारी से 6 लाख की फिरौती मांगने वाले 302 गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, अपनों ने ही रची थी साजिश

Fri, 31 May 2024 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 05:32 PM IST
सार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में असाने आया कि 10 दिन बाद व्यापारी के लड़के की शादी थी, घर में पैसा रखा था। यह बात उसके पार्टनर और रिश्तेदार को पता था। इसी के चलते उसने यह साजिश रची थी। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन
Mandsaur News: Three accused of 302 gang arrested for demanding ransom of Rs 6 lakh from businessman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले में एक कपड़ा व्यापारी से कॉल कर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 302 गैंग के तीन आरोपी दलौदा पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया मोबाइल, लाइटर वाली पिस्टल सहित अन्य सामग्री बरामद की है। गैंग का मास्टर माइंड फरियादी का बिजनेस पार्टनर और रिश्तेदार ही है।

विज्ञापन


ये है मामला
दलौदा थाना प्रभारी बलदेवसिंह चौधरी ने बताया कि 28 मई को फरियादी मुश्ताक अली पिता युसुफ खान मंसुरी उम्र 48 निवासी शिक्षक कॉलोनी दलौदा ने एक शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि मेरे लड़के को दुकान की शटर के लाक में एक चिठ्ठी मिली, जिसमें 6 लाख रुपये की डिमांड की गई है। पहले लगा की कोई मजाक कर रहा है। लेकिन, बाद में 28 मई को फरियादी के बेटे को एक अनजान नंबर से फोन आया कि 5 लाख रुपये दे देना, नहीं तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद फरियादी ने चिट्ठी मिलने वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक लड़का मुंह पर गमछा बांधे हुए आया और एक कागज शटर के अंदर डाल रहा है। फिर जानबुझकर लाइटर पिस्टल दिखा रहा है। जिससे परिवार के सदस्यों में भय का महौल बन गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी दी गई थी, उसकी जांच की तो आरोपियों का पता लगा। आरोपी मुन्ना उर्फ मुजफ्फर पिता मुजम्मील शाह (24) निवासी आजाद गली महिदपुर, शाहरुख पिता रसुल मंसुरी (25), अनीस पिता मोहम्मद बिलाल (27) दोनों निवासी डोराना थाना नई आबादी मंदसौर की घटना में संलिप्तता मिली। पुलिस ने इन्हें एक के बाद एक हिरासत में लिया और पूछताछ की तो पता चला कि 10 दिन बाद मुश्ताक के लड़के की शादी थी, घर में पैसा रखा था।


यह बात अनीस को पता थी, क्योंकि अनीस मुश्ताक के ई-बाइक शोरूम में पार्टनर है और रिश्तेदार भी है। इसलिए घर की सारी जानकारी अनीस को भी थी। चिठ्ठी डालने के लिए अनीस और ओसामा पिता लालु सदर निवासी डोराना आए थे। अनीस को लगा कि लाइटर पिस्टल कैमरे में दिखाएंगे तो घर वाले डर के मारे पैसे दे देंगे। इसलिए, चिट्ठी डालने के बाद लाइटर पिस्टल कैमरे में भी दिखाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ओसामा की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed