फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Father throws four year old daughter in Chambal

Mandsaur News: पिता ने चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंका, SDRF की टीम कर रही बच्ची की तलाश

Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पिता ने चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Mandsaur News Father throws four year old daughter in Chambal
बच्ची की तलाश कर रही SDRF टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के गांधी सागर में पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन


पूछने पर बताया कि उसे चंबल में फेंक दिया है, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल, गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी टैंक के रहने वाले रघुनंदन मीणा का अक्सर पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। पत्नी उसे अक्सर घर छोड़कर जाने की धमकी देती रहती थी। सोमवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसे बाद रघुनंदन अपनी सबसे छोटी बेटी चार वर्षीय चेतना को अपने साथ लेकर चला गया था, जिसके बाद रघुनंदन सुबह जब वापस अपने घर पहुंचा तो उसके साथ बेटी को नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो आरोपी रघुनंदन ने बताया कि उसने चेतना को गांधी सागर जाकर चंबल नदी में फेंक दिया है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed