{"_id":"65afbb03966b70dab70e2b35","slug":"mandsaur-news-father-throws-four-year-old-daughter-in-chambal-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पिता ने चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंका, SDRF की टीम कर रही बच्ची की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पिता ने चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंका, SDRF की टीम कर रही बच्ची की तलाश
Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पिता ने चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची की तलाश कर रही SDRF टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर के गांधी सागर में पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
पूछने पर बताया कि उसे चंबल में फेंक दिया है, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल, गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी टैंक के रहने वाले रघुनंदन मीणा का अक्सर पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। पत्नी उसे अक्सर घर छोड़कर जाने की धमकी देती रहती थी। सोमवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसे बाद रघुनंदन अपनी सबसे छोटी बेटी चार वर्षीय चेतना को अपने साथ लेकर चला गया था, जिसके बाद रघुनंदन सुबह जब वापस अपने घर पहुंचा तो उसके साथ बेटी को नहीं पाया।
विज्ञापन
इस पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो आरोपी रघुनंदन ने बताया कि उसने चेतना को गांधी सागर जाकर चंबल नदी में फेंक दिया है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
