फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Miscreants looted gold bracelet from an elderly woman after intoxicating her

Mandsaur: बुजुर्ग महिला कचरा डालने घर से बाहर निकली, बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए सोने के कंगन

Wed, 19 Apr 2023 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 04:58 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला से लूट की घटना सिंधी कॉलोनी की है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पार्वती कोठारी रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाश ने मुंह पर केमिकल लगा रुमाल सूंघा दिया, जिससे महिला बेसुध हो गई थी।

विज्ञापन
Mandsaur: Miscreants looted gold bracelet from an elderly woman after intoxicating her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह वारदात रात के समय की है। घटना के समय महिला कचरा डालने के लिए बाहर निकली थी कि पीछे से किसी व्यक्ति ने उसे रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंघाया और हाथों से सोने के कंगन उतार कर ले गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला से लूट की घटना सिंधी कॉलोनी की है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पार्वती कोठारी रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाश ने मुंह पर केमिकल लगा रुमाल सूंघा दिया, जिससे महिला बेसुध हो गई थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब घर पहुंची तो हाथों में सोने के कंगन नहीं थे। वारदात का एहसास होने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed